एक्ने या मुंहासों से परेशान हैं, पिएं ग्रीन एप्पल से बनी स्मूदी, मिलेगा फायदा
Green Apple Smoothie For Acne: एक्ने की समस्या कंट्रोल करने के लिए आप एप्पल की स्मूदी ले सकते हैं। चलिए जानें यह क्यों फायदेमंद है।

स्मूदी रेसिपी जो एक्ने को कम करे: त्वचा की समस्याओं में एक्ने बहुत ही आम समस्या है। स्किन सेल्स में धूल, मिट्टी और गंदगी जमा होने के कारण एक्ने हो जाते हैं। इसका एक कारण त्वचा की सही देखभाल न करना भी हो सकता है। इसके अलावा, चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल जमा होने से भी एक्ने हो सकते हैं। अगर आप ज्यादा जंक फूड खाते हैं, तो यह भी एक्ने का कारण बन सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हरे सेब की स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो एक्ने को कम करने में मदद कर सकते हैं।
एक्ने के लिए ग्रीन एप्पल स्मूदी क्यों फायदेमंद है?
ग्रीन एप्पल स्मूदी में एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा को डिटॉक्स करते हैं जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। ग्रीन एप्पल स्मूदी से त्वचा आंतरिक रूप से साफ होती है और बाहरी रूप से ग्लो करती है।
जानें एक्ने की समस्या के लिए कैसे बनाएं ग्रीन एप्पल स्मूदी:
सामग्री:
- हरा सेब: 1
- धनिया: 15 ग्राम
- अलसी के बीज: 1 बड़ा चम्मच
- अदरक: 1/4 इंच
- ताजी हल्दी: 1/2 इंच
- पानी: 300 ml
बनाने की विधि:
मिक्सर जार में हरा सेब काटकर डालें। इसमें अलसी के बीज, अदरक, हल्दी और पानी मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छे से पीसकर स्मूदी तैयार करें। यह स्मूदी न तो बहुत पतली होनी चाहिए और न ही बहुत गाढ़ी। आप इसमें आंवला और खीरा भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाएंगे।
त्वचा के लिए हरे सेब की स्मूदी के फायदे:
1. स्किन को डिटॉक्स करता है:
इस स्मूदी में आंवला, सेब और हल्दी का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। जब स्किन डिटॉक्स होती है, तो कील-मुहांसों की समस्या कम हो जाती है।
2. प्राकृतिक निखार लाता है:
सेब के साथ अलसी के बीज, अदरक और हल्दी का मिश्रण त्वचा को अंदर से मजबूत बनाता है। इससे स्किन सेल्स साफ रहते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।
3. डलनेस कम करता है:
हरे सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की हेल्थ को सुधारते हैं, जिससे चेहरे पर पिग्मेंटेशन और डलनेस की समस्या कम हो जाती है।
4. स्किन को हेल्दी रखता है:
ग्रीन एप्पल स्मूदी का सेवन न सिर्फ त्वचा में निखार लाता है बल्कि स्किन को हेल्दी भी बनाए रखता है। आंवला में विटामिन-सी होता है, जो स्किन को ताजगी और ग्लो देता है, जबकि खीरा त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
ग्रीन एप्पल स्मूदी से आपकी त्वचा को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। यदि आप किसी प्रकार की दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करें।
What's Your Reaction?






